facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शाहिद अफरीदी ने किया दावा, सीनियर खिलाड़ियों से सलाह नहीं लेते हैं बाबर आजम

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 1:28 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि टीम के वर्तमान कप्तान बाबर आजम टीम की रणनीति को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से सलाह नहीं लेते हैं। उन्होंने साथ ही चयन मामलों में सक्रिय भूमिका नहीं निभाने पर बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ की आलोचना भी की है।

इंग्लैंड ने मुल्तान में सोमवार को बाबर आजम की पाकिस्तान टीम को दूसरे टेस्ट मैच में 26 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 बढ़त बना ली है। अफरीदी ने एक टीवी चैनल से कहा,‘‘ एक कप्तान के रूप में मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नेतृत्वकर्ता अच्छा होना चाहिए और यह सभी खिलाड़ियों को एकजुट रखकर संभव होता है। इसका मतलब है कि आपको अपनी रणनीति को लेकर सीनियर खिलाड़ियों से चर्चा करनी चाहिए। अगर आप अपने सीनियर खिलाड़ियों के बजाय बाहरी लोगों से सलाह लेना शुरू कर देते हैं तो फिर नुकसान होता है।’

बल्लेबाजी कोच यूसुफ ने मैच के बाद संवाददाताओं से उप कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की असंगत फॉर्म के बारे में बात की। पाकिस्तान के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा की टीम चयन के मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं होती है।

अफरीदी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि युसूफ ने अच्छा जवाब नहीं दिया और मुझे लगता है कि रिजवान को आराम की जरूरत है और पाकिस्तान को टेस्ट मैचों में उनकी जगह सरफराज अहमद को लाना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 7:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement