facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shakib Al Hasan: बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर लगा हत्या का आरोप

Advertisement

यह मामला ढाका के आदाबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसमें शाकिब को 28वें और बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता फर्दौस अहमद को 55वें आरोपी के रूप में लिस्ट किया गया है

Last Updated- August 23, 2024 | 5:42 PM IST
Ind Vs Bangladesh

पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेट कप्तान और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खिलाफ कथित तौर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रफीकुल इस्लाम ने दर्ज कराया है, जिनके बेटे रुबेल की 7 अगस्त को बांग्लादेश में चल रहे प्रदर्शनों के दौरान मौत हो गई थी। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, रुबेल ढाका के आदाबोर इलाके में रिंग रोड पर एक रैली में शामिल था, जहां उसे छाती और पेट में गोली लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 7 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

यह मामला ढाका के आदाबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसमें शाकिब को 28वें और बांग्लादेश के लोकप्रिय अभिनेता फर्दौस अहमद को 55वें आरोपी के रूप में लिस्ट किया गया है। शाकिब और फर्दौस दोनों पहले अवामी लीग की तरफ से संसद सदस्य रह चुके हैं।

शिकायत में पीएम शेख हसीना का भी नाम शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का नाम भी इस मामले में शामिल किया गया है, साथ ही 154 अन्य लोगों का नाम भी लिया गया है, जबकि अतिरिक्त 400-500 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार को पूर्व कप्तान फारूक अहमद को BCB का अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी नज़मुल हसन के इस्तीफे के बाद की गई। नज़मुल ने शेख हसीना के 15 साल के कार्यकाल के दौरान खेल मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। बहरहाल, उन्होंने BCB को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

हाल ही में, शेख हसीना के शासन के खिलाफ बांग्लादेश में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान करीब 450 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद हसीना ने 5 अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ दिया।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement