facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Shane Bond ने मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ा, 4 बार खिताबी जीत में निभाया साथ

Advertisement

मुंबई ने इस साल अगस्त में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को बॉलिंग कोच बनाया है।

Last Updated- October 18, 2023 | 1:17 PM IST
Shane Bond breaks ties with Mumbai Indians, was with him in title wins 4 times
Mumbai Indians

पिछले नौ साल से मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच रहे न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शेन बांड (Shane Bond) ने इस आईपीएल टीम से नाता तोड़ लिया है। बांड 2015 में मुंबई टीम से जुड़े थे और उनके बॉलिंग कोच रहते टीम चार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस अमीरात के मुख्य कोच के पद से भी इस्तीफा दे दिया।

9 साल तक संभाली बॉलिंग कोच की कमान

उन्होंने टीम द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘‘मैं पिछले नौ सत्र में मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिये अंबानी परिवार को धन्यवाद देता हूं। यह बेहतरीन अनुभव रहा और मैदान के भीतर तथा बाहर काफी अच्छी यादें रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इतने महान लोगों, खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात रही। मुझे उन सभी की कमी खलेगी। भविष्य के लिये शुभकामनायें।’’ बांड 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने के समय मुंबई इंडियंस के साथ थे।

शेन बांड की जगह लसिथ मलिंगा को बनाया गया बॉलिंग कोच

मुंबई ने इस साल अगस्त में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को बॉलिंग कोच बनाया है। वह मुंबई के लिये खेल भी चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिये 18 टेस्ट, 82 वनडे और 20 T-20 खेल चुके बांड ने मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 1:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement