facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शॉन विलियम्स का कहर, 5 मैच में लगाए 3 शतक, बनाए 532 रन

Advertisement

ज़िम्बाब्वे के मध्यक्रम के बल्लेबाज शॉन विलियम्स इस समय अपने करियर की सबसे अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:33 PM IST

ज़िम्बाब्वे के मध्यक्रम के बल्लेबाज शॉन विलियम्स इस समय अपने करियर की सबसे अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके देश की सरजमीं पर ही क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का क्वालिफायर खेला जा रहा है और उनका बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। पिछले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ उन्होंने तूफानी 174 रनों की पारी खेली थी और टीम को 50 ओवर में 400 के पार ले गए थे। इस मैच में उन्होंने केवल 101 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 5 सिक्स लगाए थे।

आज से टूर्नामेंट का सुपर सिक्स राउंड शुरू हुआ है। जिम्बाब्वे पहला मैच ओमान के खिलाफ खेल रही है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे के एक समय 48 रन पर दो विकेट गिर गए थे। ऐसे समय में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विलियम्स ने कमाल कर दिया। 36 साल के विलियम्स गेंदबाजों पर जमकर बरसे और टीम को 300 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर का आठवां शतक लगाया। आखिरकार वह 103 गेंदों में 142 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 सिक्स लगाए। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी का ही असर था कि जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 332 का स्कोर खड़ा किया।

मौजूदा टूर्नामेंट विलियम्स के लिए शानदार रहा है। उन्होंने अब तक खेले पांच मैचों में 3 शतक लगाए हैं। उन्होंने पहला शतक नेपाल के खिलाफ लीग मैच में लगाया था और वह अंत तक 102 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इसके बाद अगले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 91 रन की पारी खेली थी। कुल मिलाकर वह सिंगसल हैंड जिम्बाब्वे की जीत की इबारत हर मैच में लिख रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement