facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asia Cup फाइनल शुरू होने से पहले शुभमन गिल का बयान, कहा- कर रहे अपनी बल्लेबाजी सुधारने की कोशिश

Advertisement

गिल ने कहा कि विश्व कप और एशिया कप फाइनल को देखते हुए इस पहलू पर ध्यान लगाना महत्वपूर्ण है

Last Updated- September 19, 2023 | 2:44 PM IST
India vs Australia, 2nd ODI: Rain stopped completely, covers removed from the field, play will start soon

शतकवीर शुभमन गिल को छोड़कर सभी भारतीय बल्लेबाज एशिया कप सुपर फोर मैच में धीमी पिच पर बांग्लादेश के स्पिनरों के खिलाफ जूझते नजर आये लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वे ऐसी पिचों पर महारत हासिल करने के लिए अपने बल्लेबाजी कौशल पर काम कर रहे हैं।

श्रीलंका के साथ होगा फाइनल में भारत का मुकाबला

भारत को इस मैच में छह रन से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम रविवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल खेलेगी।

गिल ने कहा कि विश्व कप और एशिया कप फाइनल को देखते हुए इस पहलू पर ध्यान लगाना महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम गिल के शतक के बावजूद 265 रन के लक्ष्य को हासिल करने में असफल रही।

गिल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह निश्चित रूप से ऐसा विभाग है जिसमें हम सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां आने से पहले बेंगलूरु में हमारा शिविर लगा था और हम इसी तरह के विकेटों पर अभ्यास कर रहे थे।’ उन्होंने कहा, ‘विश्व कप इतना लंबा टूर्नामेंट है कि हम जितना टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगे, विकेट धीमा होता जायेगा।’

‘डॉट गेंदों’ को कम करने की कोशिश कर रहे भारतीय बल्लेबाज

गिल ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी इकाई ‘डॉट गेंदों’ को कम करने की कोशिश कर रही है ताकि ‘स्ट्राइक रोटेशन’ बढ़ाया जा सके।

इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘क्रीज पर उतरने वाले बल्लेबाज के लिए स्ट्राइक रोटेट करके इन डॉट गेंद को कम करना इतना आसान नहीं है। बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हम इस पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement