facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SL vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 305 रन बनाए

Advertisement

मेंडिस ने 87 जबकि कप्तान करूणारत्ने ने 50 रन बनाने अलावा दूसरे विकेट के लिए 137 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की

Last Updated- March 09, 2023 | 2:48 PM IST
SL Vs NZ

कुसाल मेंडिस और दिमुथ करूणारत्ने के अर्धशतक से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां छह विकेट पर 305 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

मेंडिस ने 87 जबकि कप्तान करूणारत्ने ने 50 रन बनाने अलावा दूसरे विकेट के लिए 137 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। दिन के खेल के दौरान हालांकि सिर्फ 75 ओवर फेंके जा सके।

दिन का खेल खत्म होने पर धनजंय डिसिल्वा 39 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कासुन रजिता 16 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे।

न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने पिच पर घास को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम ने पहले घंटे में सिर्फ 27 रन बनाए और इस दौरान ओशादा फर्नांडो (13) का विकेट गंवाया जिन्हें साउथी ने विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच कराया।

मेंडिस ने क्रीज पर उतरते ही तेवर दिखाए और सिर्फ 40 गेंद में अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया जिससे श्रीलंका ने लंच तक एक विकेट पर 120 रन बनाए।

मेंडिस और करूणारत्ने ने स्कोर एक विकेट पर 151 रन तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद दोनों इसी स्कोर पर आउट हो गए। मेंडिस को साउथी ने पगबाधा किया जबकि मैट हेनरी ने करूणारत्ने को टॉम लैथम के हाथों कैच कराया। मेंडिस ने 83 गेंद का सामना करते हुए 16 चौके मारे जबकि करूणारत्ने की 87 गेंद की पारी में सात चौके शामिल रहे।

एंजेलो मैथ्यूज (47) और दिनेश चांदीमल (39) ने धीमी शुरुआत के बाद चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। साउथी ने चांदीमल को लैथम के हाथों आउट कराके एक बार फिर खतरनाक दिख रही साझेदारी को तोड़ा।

यह साउथी का 362वां टेस्ट विकेट था और वह डेनियल विटोरी को पछाड़कर न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट अब सिर्फ रिचर्ड हेडली (431) के नाम दर्ज हैं।

साउथी साथ ही विटोरी के 705 विकेट को पीछे छोड़कर तीनों प्रारूपों में मिलाकर न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज भी बने।

मैथ्यूज भी 47 रन के स्कोर पर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने में सफल रहे। वह इसी स्कोर पर हेनरी की गेंद पर दूसरी स्लिप में लैथम को कैच दे बैठे।

स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने निरोशन डिकवेला (07) को पगबाधा करके स्कोर छह विकेट पर 268 रन किया।

धनंजय और रजिता ने हालांकि इसके बाद श्रीलंका को और झटके नहीं लगने दिए।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement