facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL में सनराइजर्स की अगुआई करेंगे साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्करम

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 3:15 PM IST
Aiden markram

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर ऐडन मार्करम को 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिए गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया।

सनराइजर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की, ‘‘इंतजार खत्म हुआ। हमारे नए कप्तान ऐडन मार्करम से मिलिए।’’ न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने पिछले सत्र में सनराइजर्स की अगुआई की थी जहां टीम छह जीत और आठ हार से 10 टीम के बीच आठवें स्थान पर रही थी।

इस साल की नीलामी से पहले सनराइजर्स ने विलियमसन को रिलीज कर दिया था जहां गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। आगामी सत्र में सनराइजर्स की टीम अपना पहला मैच दो अप्रैल को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

हाल में जोहानिसबर्ग में पहले एसए20 टूर्नामेंट का खिताब जीतने के दौरान सनराइजर्स की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप की अगुआई करने के बाद मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था।

एसए20 लीग में मार्करम शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने अपनी टीम की खिताबी जीत में 366 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए जिसके लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च को अहमदाबाद में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले के साथ होगी।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement