facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महान हॉकी खिलाड़ियों को विश्व कप में भारत के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 7:06 PM IST

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शु्क्रवार को कहा कि उन्हें भारत के अगले महीने होने वाले FIH पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप में पोडियम स्थान पर रहने का भरोसा है। विश्व कप अगले साल 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जायेगा।

ठाकुर ने दिल्ली में वर्ल्ड कप ट्राफी का अनावरण करते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत पूरी तरह से तैयार है। वह अन्य सभी 15 टीमों की चुनौती से निपटने के लिये तैयार है। मुझे लगता है कि भारत एक बार फिर वर्ल्ड चैम्पियन बनने के लिये तैयार है। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस तरह से भारतीय टीम तैयारी कर रही है और नयी ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरी हुई है, हम विश्व कप में और पेरिस ओलंपिक में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

भारत ने आखिरी बार वर्ल्ड कप का खिताब 47 साल पहले कुआलालंपुर में 1975 में जीता था। ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं इस प्रतिष्ठित ट्राफी का अनावरण करके खुश हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि टूर्नामेंट शानदार होगा।’’

खेल मंत्री ने कहा, ‘‘भारत जितना संभव हो सर्वश्रेष्ठ तरीके से टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और मुझे पूरा भरोसा है कि 1975 वर्ल्ड कप की तरह हमारी भारतीय टीम भी 2023 विश्व कप जीतने के लिये हर संभव प्रयास करेगी ताकि नयी पीढ़ी इस उपलब्धि को याद रखे।’’

जफर इकबाल 1980 ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शामिल थे, उन्होंने कहा कि भारत ट्राफी जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। इकबाल ने कहा, ‘‘हम अब उच्च स्तर पर पहुंच गये हैं और इसमें कोई शक नहीं है। हम अब मजबूत जर्मनी, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम और नीदरलैंड से भिड़ सकते हैं। शीर्ष चार-पांच टीमें समान रूप से अच्छी हैं। भारत ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी छाप छोड़ी है। भारत में ट्राफी जीतने की काबिलियत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, मुझे पूरा भरोसा है कि भारत के पास पोडियम स्थान हासिल करने का मौका है। अगर खिलाड़ी एकजुट होकर खेलें तो वे ऐसा करने में सक्षम हैं, वे निश्चित रूप से पोडियम पर पहुंचेंगे। हमारे पास काफी अच्छे शार्ट कॉर्नर विशेषज्ञ हैं और मैदानी गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।’’

वहीं 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान अजीत पाल सिंह ने कहा कि वर्ल्ड कप में कोई प्रबल दावेदार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस चरण में यह नहीं कह सकता कि कौन प्रबल दावेदार है। भारत के पास अच्छा मौका है लेकिन उन्हें काफी अच्छा खेल दिखाना होगा। टूर्नामेंट में काफी मजबूत टीमें हैं और मैं भारतीय टीम को शुभकामनायें देता हूं। उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’’

उनके साथी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय टीम लय में है और इस समय काफी मजबूत दिख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘क्यों नहीं? मुझे पूरा भरोसा है कि भारत शीर्ष तीन में शामिल रहेगा। उनके पास लय है। ओलंपिक में पदक जीतने का अनुभव काफी बड़ा होता है जिससे भारतीय टीम पूरी तरह जोश से भरी है।

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 6:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement