facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने संन्यास से पहले अपने दोस्त Virat Kohli को किया था मैसेज

Advertisement

भारत के लिए सर्वाधिक 150 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 94 गोल कर चुके छेत्री ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह कोलकाता में छह जून को कुवैत के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेंगे।

Last Updated- May 17, 2024 | 5:05 PM IST
kohli and sunil chhetri
Virat Kohli with footballer Sunil Chhetri

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री जब फुटबॉल से विदा लेने के अपने फैसले के बारे में घोषणा करने की सोच रहे थे तो उन्हें बखूबी पता था कि ऐसा एक इंसान है जो उनकी स्थिति को समझेगा और उनके दोस्त विराट कोहली ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

भारत के लिए सर्वाधिक 150 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 94 गोल कर चुके छेत्री ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह कोलकाता में छह जून को कुवैत के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेंगे। छेत्री ने कहा कि यह फैसला उन्होंने अंतर्मन की आवाज पर लिया है। उन्होंने इसकी सार्वजनिक घोषणा करने से पहले कोहली को इसके बारे में बताया।

छेत्री ने भुवनेश्वर से आनलाइन मीडिया संवाद में कहा ,‘‘ मैने फैसला लेने से पहले विराट कोहली से बात की । वह मेरे काफी करीब है। मैने उससे बात की क्योंकि वह इसे समझ सकता था ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ खेल के उतार चढाव, संन्यास । मुझे पता था कि वह समझेगा।’’

इससे पहले शुक्रवार को कोहली ने आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के एक्स पेज पर शॉर्ट वीडियो इंटरव्यू में कहा ,‘‘ छेत्री महान खिलाड़ी है । उसने मुझे मैसेज करके बताया था कि वह संन्यास लेने जा रहा है । मुझे लगता है कि वह इस फैसले से संतोष महसूस कर रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले कुछ साल में हम काफी करीब आये और मैं उसे शुभकामनायें देता हूं । वह बहुत प्यारा इंसान है।’’ छेत्री ने जब 2018 में मुंबई में हीरो कप मैच के दौरान प्रशंसकों से भारतीय फुटबॉल टीम की हौसलाअफजाई की भावनात्मक अपील की थी, तब कोहली उनका साथ देने सबसे पहले आगे आने वालों में थे । कोहली ने 2022 में छेत्री के जन्मदिन पर कहा था ,‘‘इस दोस्ती के लिये बहुत शुक्रगुजार हूं कप्तान।’’

कोहली ने यह भी बताया कि उनकी बेटी वामिका बल्ला घुमाने लगी है लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों पर कभी भी क्रिकेट खेलने के लिये दबाव नहीं बनायेंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी बेटी ने बल्ला उठाया और उसे घुमाने में मजा आ रहा है लेकिन आगे क्या बनना है, यह उसका फैसला होगा ।’’

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement