facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiss Open 2023: सात्विक-चिराग की जोड़ी स्विस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

Advertisement

भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार की रात को खेले गए मुकाबले में 54 मिनट में 15-21, 21-11, 21-14 से जीत दर्ज की

Last Updated- March 25, 2023 | 1:31 PM IST
swiss open

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में डेनमार्क के जेपी बे और लासे मोल्हेडे को हराकर स्विस ओपन सुपर सीरीज 300 बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार की रात को खेले गए मुकाबले में 54 मिनट में 15-21, 21-11, 21-14 से जीत दर्ज की।

सात्विक और चिराग का अगला मुकाबला ओंग यू सिन और टियो ई यी की मलेशियाई जोड़ी से होगा। पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन जैसे खिलाड़ियों के शुरू में ही बाहर हो जाने के बाद अब भारत का दारोमदार पुरुष युगल की इस स्टार जोड़ी पर ही टिका है।

भारतीय जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले गेम में एक समय वह केवल 15-16 के स्कोर पर एक अंक से पिछड़ रही थी लेकिन इसके बाद डेनमार्क की जोड़ी ने लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया।

सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में लय हासिल की और इंटरवल तक 11-4 की मजबूत बढ़त बना दी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दूसरा गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

तीसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया और इंटरवल तक वह 11-7 से आगे थी। इसके बाद उसने सात अंक की बढ़त बनाई और उसे आखिर तक बरकरार रखकर शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारतीय जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में अच्छी वापसी की है क्योंकि इससे पहले ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उसे पहले दौर में ही बाहर होना पड़ा था।

Advertisement
First Published - March 25, 2023 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement