facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 Victory Parade: पानी की बोतलों और जूते-चप्पलों समेत कचरे को हटाने के लिए सात वाहन लगे

Advertisement

T20 Victory Parade: बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को बताया कि विजय परेड के बाद गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि तक सफाई अभियान चलाया गया।

Last Updated- July 05, 2024 | 2:50 PM IST
Team India's victory parade
Team India's victory parade

टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का उत्साहपूर्वक स्वागत करने के लिए मुंबई के प्रतिष्ठित मरीन ड्राइव पर उमड़ी भारी भीड़ ने पानी की बोतलों और जूते-चप्पलों सहित ढेर सारा कचरा भी पीछे छोड़ दिया, जिसे बाद में नगर निगम ने सात वाहनों में भरकर हटाया।

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को बताया कि विजय परेड के बाद गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि तक सफाई अभियान चलाया गया।

गुरुवार की शाम भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड देखने के लिए हजारों प्रशंसक दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पर उमड़ पड़े थे। यह परेड शाम करीब साढ़े सात बजे नरीमन पॉइंट से शुरू हुई और वानखेड़े स्टेडियम तक गई। वैसे तो इन दोनों जगहों के बीच की दूरी तय करने में आमतौर पर पांच मिनट लगते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में भीड़ होने की वजह से परेड को वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगा।

भीड़ ने अपने पीछे कूड़े के ढेर भी छोड़े और जूते-चप्पल व पानी की बोतलें सड़क पर बिखरी हुई देखी गईं। बीएमसी ने एक बयान में कहा कि सड़कों से कूड़े के ढेर को हटाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। इसमें कहा गया है कि कुल कचरे में से जूते और चप्पलों को पांच जीप में एकत्र किया गया तथा अन्य कचरा उठाने के लिए दो ट्रक का भी इस्तेमाल किया गया। बयान में कहा गया कि सफाई अभियान बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुआ और शुक्रवार सुबह आठ बजे समाप्त हुआ। इसमें बीएमसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के 100 कर्मचारियों और कुछ गैर सरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement