facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

T20 World Cup 2024: पारी की शुरूआत करें कोहली, रोहित तीसरे नंबर पर उतरें- अजय जडेजा

Advertisement

जडेजा ने कहा ,‘‘ विराट के टीम में होने से निरंतरता मिलेगी । वह शीर्षक्रम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और पावरप्ले में उसे जमने का मौका मिलेगा।’’

Last Updated- May 03, 2024 | 12:45 PM IST
Rohit Sharma and Virat Kohli
Rohit Sharma and Virat Kohli (File pic)

T20 World Cup 2024: पूर्व हरफनमौला अजय जडेजा का मानना है कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर उतरकर विराट कोहली से पारी का आगाज कराना चाहिये । भारत ने इस सप्ताह टूर्नामेंट के लिये 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया । भारत को पहला मैच पांच जून को आयरलैंड से खेलना है ।

जडेजा ने जियो सिनेमा से कहा ,‘‘विराट कोहली को पारी का आगाज करना चाहिये । रोहित को तीसरे नंबर पर उतरना चाहिये। उसे थोड़ा समय मिल जायेगा क्योंकि बतौर कप्तान उसके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विराट के टीम में होने से निरंतरता मिलेगी । वह शीर्षक्रम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और पावरप्ले में उसे जमने का मौका मिलेगा।’’

खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या के चयन का भी समर्थन करते हुए उन्होंने कहा,‘‘ वह कई कारणों से सुर्खियों में हैं । वह खास खिलाड़ी है और भारत में इस तरह के हरफनमौला कम ही मिलते हैं ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ चयन फॉर्म के आधार पर नहीं किया गया । यह इस पर निर्भर है कि आप कैसे खेलना चाहते हैं । आपके पास टीम में स्थापित खिलाड़ी हैं । अब देखना यह है कि रोहित क्या सोचते हैं ।’’

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 12:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement