facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टीम इंडिया को मिला नया किट स्पॉन्सर, अब इस कंपनी का Logo दिखेगा जर्सी पर

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 4:25 PM IST
India Squad For World Cup 2023: 15-member Team India announced, Rahul and Ishaan both in the team

भाारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एडिडास (Adidas) को अपना नया किट स्पोन्सर बनाया है। इसकी जानकारी बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह ने एक ट्वीट के जरिए दी। जब अगली बार टीम इंडिया मैदान में उतरेगी तो एडिडास का Logo उनकी किट पर होगा। मौजूदा समय में टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। आईपीएल के बाद भारतीय टीम को 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) खेलना है। जिसमें उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।

जय शाह ने ट्वीट किया, ‘मुझे किट प्रायोजक के रूप में Adidas के साथ BCCI की साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम क्रिकेट के खेल को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्सवियर ब्रांडों में से एक के साथ साझेदारी करके के हम उत्साहित हैं। आपका स्वागत है, Adidas.’

शाह ने इस डील के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन पहले पता चला था कि एडिडास पांच साल की डील पर Killer की जगह लेगा। एक BCCI अधिकारी ने कहा, ‘कॉन्ट्रैक्ट पर काम चल रहा है। लेकिन इस बार की रकम ज्यादा जाने की उम्मीद है।’

इसके पहले भारतीय टीम की जर्सी पर किलर ने MPL की जगह ली थी। MPL अपने 2023 के अंत में खत्म होने वाले कॉन्ट्रैक्ट को बीच में ही खत्म करना चाहता था। MPL इस स्पॉन्सरशिप के लिए भारतीय बोर्ड को 65 लाख रुपये प्रति मैच और तीन साल की डील के लिए 9 करोड़ रुपये रॉयल्टी अदा कर रहा था। बाद में किलर ने MPL की जब जगह ली, तो उन्होंने 5 महीने की डील साइन की। किलर को जींस ब्रांड के तौर पर जाना जाता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement