facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Test team rankings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले टीम इंडिया के लिए खुश खबरी, आस्ट्रेलिया को पछाड़ टेस्ट में बनी नंबर वन

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 3:38 PM IST
IND VS BANGLADESH TEST CRICKET

Test team rankings: भारत ने आस्ट्रेलिया को पछाड़कर आईसीसी पुरूष (ICC men’s) टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया । इस सालाना अपडेट में 2019-20 सेशन के नतीजे नहीं है जबकि मई 2020 के बाद से खेली गई सारी श्रृंखलाओं के नतीजे शामिल हैं।

भारत के रेटिंग अंक 119 से 121 हो गए हैं क्योंकि मार्च 2020 में न्यूजीलैंड से मिली 2.0 से हार इसमें शामिल नहीं है। इसमें मई 2020 से पहले की श्रृंखलाओं को 50 फीसदी और उसके बाद की श्रृंखलाओं को सौ फीसदी आंका गया है ।

भारत इससे पहले दिसंबर 2021 में शीर्ष पर पहुंचा था और एक महीने के लिये था। आस्ट्रेलिया के रेटिंग अंक अब 122 से 116 हो गए हैं। उसने 2019-20 में घरेलू श्रृंखलाओं में पाकिस्तान को 2 . 0 से , न्यूजीलैंड को 3 . 0 से हराया था जो इस रैंकिंग में शामिल नहीं हैं ।

वहीं इंग्लैंड पर 2021 . 22 में मिली जीत का 50 प्रतिशत ही आंका गया है । भारत और आस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में सात जून को ओवल पर एक दूसरे के सामने होंगे । आस्ट्रेलिया जनवरी 2022 से शीर्ष पर था जिसने इंग्लैंड को 4 . 0 से हराकर यह स्थान हासिल किया था ।

इंग्लैंड तीसरे स्थान पर

इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है लेकिन उसके और दूसरे स्थान की टीम के बीच अंतर 13 की बजाय दो अंक का रह गया है । बाकी की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है । दसवें स्थान पर काबिज जिम्बाब्वे को पांच रेटिंग अंक मिले हैं । अफगानिस्तान और आयरलैंड ने अभी इतने टेस्ट नहीं खेले कि उन्हें रैंकिंग तालिका में जगह मिल सके ।

पुरूषों की टी20 टीम रैंकिंग में भारत ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है । दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से उसके छह की बजाय आठ अंक अधिक हैं । न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है । वनडे टीम रैंकिंग का सालाना अपडेट 10 मई को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रही श्रृंखला के बाद जारी होगा ।

यह भी पढ़ें : कोहली और गंभीर को एक-दूसरे से उलझना पड़ा महंगा, लगा भारी भरकम जुर्माना

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement