facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टर्निंग विकेटों पर नई गेंद को खेलना सबसे कठिन चुनौती: Khawaja

Advertisement

टर्निंग विकेटों पर नई गेंद को खेलना सबसे कठिन चुनौती

Last Updated- November 30, 2023 | 7:02 PM IST
Usman Khawaja

पिछले कुछ साल में काफी सफल रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का कहना है कि भारत के खिलाफ नागपुर में नौ फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में भारतीय स्पिन आक्रमण का सामना करना सबसे कठिन चुनौती होगा।

पाकिस्तान में जन्में ख्वाजा वीजा मिलने में विलंब के कारण टीम के बाद यहां पहुंचे हैं । वह डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज करेंगे। ख्वाजा ने भारत में सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला है लेकिन अब उन्हें टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा। वह 2013 और 2017 की टेस्ट टीम का हिस्सा थे।

हाल ही में आस्ट्रेलिया के वर्ष के टेस्ट क्रिकेटर चुने गए ख्वाजा पर आस्ट्रेलिया के प्रदर्शन का काफी दारोमदार होगा । आस्ट्रेलिया ने 2004 . 05 के बाद से भारत में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अलग तरह का अहसास है। इस खेल में कोई गारंटी तो नहीं है लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अधिक परिपक्वता आई है ।’’ उन्होंने ‘सिडनी मॉर्निेंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘हमने पिछले दस साल में काफी कुछ सीखा है । खासकर किस तरह की विकेट मिलेगी और मुझे लगता है कि अब हम यहां टेस्ट जीत सकते हैं । अब हम पहले से बेहतर स्थिति में हैं लेकिन श्रृंखला बहुत कठिन होगी ।’’ आस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया । इसकी बजाय बेंगलुरू के निकट स्पिनरों की मददगार पिच पर अभ्यास करना बेहतर समझा। वे अश्विन को सबसे बड़े खतरे के रूप में देख रहे हैं और उसका सामना करने की तैयारी के लिये ‘डुप्लीकेट’ की मदद ले रहे हैं।

ख्वाजा ने कहा ,‘‘ अश्विन तोप है । वह काफी हुनरमंद है और उसके पास विविधता भी है जिसका वह बखूबी इस्तेमाल करता है । उसका सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा । विकेट तीसरे चौथे दिन टर्न लेगी और वह अधिकांश ओवर डालेगा । मुझे देखना होगा कि उसके सामने रन कैसे बना सकूंगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगर विकेट अच्छी हुई तो नयी गेंद को खेलना सबसे आसान होगा लेकिन विकेट टूटने पर अगर स्पिनर नयी गेंद संभाल रहे हैं तो भारत में बल्लेबाजी करना सबसे मुश्किल हो जाता है ।’’

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement