facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TIME100 NEXT 2023: दुनिया के उभरते टॉप लीडर्स में भारत से तीन नाम, हरमनप्रीत कौर भी लिस्ट में

Advertisement

बुधवार को जारी ‘2023 टाइम100 नेक्स्ट: द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड’ सूची में हरमनप्रीत के अलावा भारत से नंदिता वेंकटेशन और वीनू डेनियल को शामिल किया गया

Last Updated- September 14, 2023 | 5:00 PM IST
Harmanpreet Kaur

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित तीन भारतीयों को टाइम पत्रिका ने दुनिया को प्रभावित करने वाले टॉप100 उभरते लीडर्स के तौर में नामित किया था। बुधवार को जारी ‘2023 टाइम100 नेक्स्ट: द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड’ सूची में हरमनप्रीत के अलावा भारत से नंदिता वेंकटेशन और वीनू डेनियल को शामिल किया गया। इसमें भारतीय मूल के नवारुण दासगुप्ता को भी जगह मिली है।

टाइम पत्रिका ने कहा कि भारतीय कप्तान ने अपनी ‘आक्रामकता और हुनर से महिला क्रिकेट को दुनिया की सबसे मूल्यवान खेल संपत्तियों में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’

किसलिए हरमनप्रीत कौर का चुना गया नाम?

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘चौंतीस साल की हरमनप्रीत ने 2017 में उस समय महान खिलाड़ी का तमगा हासिल किया था जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में सिर्फ 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाये थे। इस पारी से दर्शक उनकी असाधारण प्रतिभा से आश्चर्यचकित हो गए।’

इसमें भारतीय टीम के बांग्लादेश के दौरे को लेकर कहा गया है कि यह क्रिकेटर अब भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

हरमनप्रीत ने जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के ड्रॉ मैच के दौरान अंपायरों की आलोचना की थी। इसके कारण उन्हें दो मैचों से निलंबित कर दिया गया और मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। इस साल मार्च में हरमनप्रीत को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शुरुआती सत्र में मुंबई इंडियन्स का कप्तान बनाया गया। पांच टीमों की इस प्रतियोगिता में उनकी टीम चैम्पियन बनीं।

WPL की पांच टीम को खरीदने के लिए इस साल जनवरी में फ्रेंचाइजी ने कुल 570 मिलियन डॉलर (लगभग 47 अरब रुपये) खर्च किये थे।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement