facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह बनाने पर लगी टॉप निशानेबाजों की निगाहें

Advertisement

सीनियर और जूनियर वर्गों में छह छह फाइनल होंगे।

Last Updated- June 23, 2023 | 7:26 PM IST
Top shooters eyeing place in the team for World Championship and Asian Games

देश के 400 से ज्यादा शीर्ष राइफल और पिस्टल निशानेबाज 24 से 30 जून तक ग्रुप ए राष्ट्रीय चयन ट्रायल पांच एवं छह में हिस्सा लेंगे जो आगामी विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के लिए टीम चयन से पहले अंतिम टूर्नामेंट होगा। रविवार को प्रतिस्पर्धा शुरू होगी जबकि शनिवार को निशानेबाज अभ्यास करेंगे। सीनियर और जूनियर वर्गों में छह छह फाइनल होंगे।

टॉप भारतीय निशानेबाजों में राही सरनोबत, अंजुम मौदगिल, मनु भाकर, रूद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य तोमर, दिव्यांश पंवार, ह्रदय हजारिका, मेहुली घोष, इलावेनिल वलारिवान, ईशा सिंह, सरबजोत सिंह, रिदम सांगवान और दिव्या टी एस सहित अन्य निशानेबाजों के डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीद है।

अगस्त में बाकू विश्व चैम्पियनशिप में 2024 ओलंपिक के लिए 48 कोटा स्थान दाव पर होंगे। एशियाई खेलों (23 सितंबर से आठ अक्टूबर) के बाद कोरिया के चांगवोन में अक्टूबर में एशियाई चैम्पियनशिप भी होनी है जिसमें 24 ओलंपिक कोटा स्थान दिये जायेंगे।

भारत ने अभी तक तीन पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिये हैं जो भोवनीश मेंदीरत्त (पुरुष ट्रैप), रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल (10 मीटर एयर राइफल पुरुष) और स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल थ्री पाजिशंस पुरुष) ने पिछले साल कैरो में हुई विश्व चैम्पियनशिप में जीते थे।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 7:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement