facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को तुर्की में ट्रेनिंग के लिए धन मुहैया कराएगा TOPS

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 4:20 PM IST
Olympic champion Neeraj Chopra

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा 61 दिनों तक तुर्की के ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरिना में प्रशिक्षण लेंगे जिसके खर्च का वहन टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के जरिये होगा। खेल मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस 25 बरस के इस खिलाड़ी ने पिछले साल भी यहीं अभ्यास किया था। मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने 16 मार्च को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरिना, तुर्की में 61 दिनों की अवधि के लिए प्रशिक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टॉप्स की ओर से जारी राशि में नीरज, उनके कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज और उनके फिजियोथेरेपिस्ट का हवाई किराया, रहने और खाने का खर्च, चिकित्सा बीमा और स्थानीय परिवहन लागत शामिल होगी।’’

एमओसी सदस्यों ने बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांशु राजावत और विश्व जूनियर चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता शंकर मुथुसामी और बधिर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर को वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

वित्तीय सहायता में गोल्फ के उपकरण की खरीद और दीक्षा के लिए एक व्यक्तिगत कोच, फिटनेस और पोषण प्रशिक्षक की नियुक्ति शामिल है। इसमें स्विस ओपन, स्पेन मास्टर्स और ऑरलियन्स मास्टर्स में राजावत की भागीदारी और ओरलेन पोलिश ओपन और स्लोवेनिया योनेक्स ओपन में शंकर की भागीदारी पर होने वाला खर्च शामिल है।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement