facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

U-19 Asia Cup 2023: नेपाल को हराकर भारत सेमीफाइनल में, राज लिम्बानी ने झटके 7 विकेट

Advertisement

हरफनमौला अर्शिन कुलकर्णी (नाबाद 43 रन) के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने सिर्फ 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Last Updated- December 12, 2023 | 7:51 PM IST
U-19 Asia Cup 2023: India in semi-finals after defeating Nepal, Raj Limbani took 7 wickets

U-19 Asia Cup 2023: तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने 13 रन देकर सात विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने नेपाल को दस विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। नेपाल को 22.1 ओवर में सिर्फ 52 रन पर आउट करने के बाद हरफनमौला अर्शिन कुलकर्णी (नाबाद 43 रन) के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने सिर्फ 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंचा

पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आठ विकेट से हारी भारतीय टीम को नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिये आखिरी लीग मैच हर हालत में जीतना था। पहले दोनों मैच हारकर नेपाल पहले ही दौड़ से बाहर हो चुका था। नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।

Also read: IPL 2024 Auction के लिए 333 खिलाड़ी तैयार, 7 ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़

राज लिम्बानी ने झटके 7 विकेट

बड़ौदा के 18 वर्ष के तेज गेंदबाज लिम्बानी ने किसी भी नेपाली बल्लेबाज को टिकने ही नहीं दिया। लिम्बानी का यह प्रदर्शन हालांकि अंडर 19 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है। पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लाहौर में 2004 में जूनियर एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन देकर नौ विकेट लिये थे। नेपाल के लिये सर्वाधिक आठ रन हेमंत धामी ने बनाये। वहीं अर्शिन ने अपनी पारी में पांच छक्के जड़े।

Advertisement
First Published - December 12, 2023 | 7:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement