facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

U-19 World Cup: भारत की अंडर-19 महिला टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने की काबिलियत- तेंदुलकर

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 2:22 PM IST
Sachin Tendulkar

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि भारतीय महिला अंडर-19 टीम शुरूआती आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों से एक हो सकती है।

सीनियर खिलाड़ी शेफाली वर्मा और ऋचा घोष 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं जो शनिवार से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रही इस आईसीसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। तेंदुलकर ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के लिये लिखे एक कॉलम में लिखा, ‘‘मैं कहूंगा कि भारत की महिला टीम में इस बार बेहतरीन टीम में से एक होने की काबिलियत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों और कुछ युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन है। ’’

टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें 41 मैच खेले जायेंगे। तेंदुलकर को लगता है कि आईसीसी के टूर्नामेंट का महिला क्रिकेट के परिदृश्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने लिखा, ‘‘अंडर-19 महिला टूर्नामेंट पहली बार हो रहा है जिससे काफी उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि यह परिदृश्य बदल सकता है क्योंकि एक वैश्विक मंच से युवा महिला क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा और उन्हें अनुभव हासिल होगा। ’’

तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘महिला क्रिकेट ने हालांकि काफी प्रगति कर ली है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी विकास किया जाना बाकी है। इस समय दुनिया भर में और अधिक मजबूत जमीनीं प्रणाली की जरूरत है। हम जितना ‘बेस’ बढ़ायेंगे, उतनी ही ज्यादा प्रतिभा खोज पायेंगे। ’’

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement