facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Umar Gul और Saeed Ajmal पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजी कोच नियुक्त

Advertisement

उमर इससे पहले भी पाकिस्तान की टीम के साथ गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं जबकि अजमल पहली बार राष्ट्रीय टीम के साथ यह भूमिका निभाएंगे।

Last Updated- November 21, 2023 | 1:57 PM IST
Umar Gul and Saeed Ajma
Umar Gul and Saeed Ajma

पूर्व गेंदबाज उमर गुल और सईद अजमल को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम का क्रमश: तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।

उमर इससे पहले भी पाकिस्तान की टीम के साथ गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं जबकि अजमल पहली बार राष्ट्रीय टीम के साथ यह भूमिका निभाएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि उमर और अजमल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच होने वाली टेस्ट श्रृंखला तथा इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल 12 से 21 जनवरी के बीच होने वाली टी20 श्रृंखला के दौरान यह भूमिका निभाएंगे। विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के लचर प्रदर्शन के बाद पीसीबी पहले ही मोहम्मद हफीज को टीम निदेशक और मुख्य कोच तथा तेज गेंदबाज वहाब रियाज को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त कर चुका है।

उमर, अजमल और हफीज की नियुक्ति का मतलब है कि मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न सहित विदेशी कोच अब राष्ट्रीय टीम के साथ काम नहीं करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने पिछले सप्ताह ही गेंदबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि क्षेत्ररक्षण कोच भी बदल दिया गया है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 1:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement