facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अपने पहले टेस्ट विकेट के बारे में एक हजार बार सोचा था: उनादकट

Advertisement

उनादकट ने कहा, टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने की कमी खल रही थी।

Last Updated- December 23, 2022 | 12:54 PM IST
Jaydev Unadkat

बारह साल के इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट लेने वाले जयदेव उनादकट ने 1000 से ज्यादा बार इसके बारे में सोचा था और आखिरकार जाकिर हसन के रूप में पहला विकेट लेकर वह काफी राहत और खुशी महसूस कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 दिसंबर 2010 में सेंचुरियन टेस्ट में पदार्पण करने वाले उनादकट को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये भारतीय टीम में चुना गया है। बारह साल पहले अपने पहले टेस्ट में उनादकट ने 26 ओवर में 100 से अधिक रन दे डाले और एक भी विकेट नहीं ले सके थे।

उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘मैने एक हजार से ज्यादा बार अपने पहले टेस्ट विकेट के बारे में सोचा था। मुझे टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने की कमी खल रही थी।’’

बाएं हाथ के गेंदबाज ने कहा, ‘‘विकेट लेने के बाद मुझे कुछ सूझ नहीं रहा था। पहले टेस्ट से अब तक इतनी बार पहले विकेट के बारे में सोचा था। टेस्ट क्रिकेट में वापसी के अलावा मुझे रणजी ट्रॉफी सत्र में फिर से खेलने का मौका मिला। मैने काफी मेहनत की थी और इसलिये आत्मविश्वास था।’

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement