facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Usain Bolt के साथ हुआ धोखा, लगा एक करोड़ 27 लाख डॉलर का चूना

Advertisement
Last Updated- January 28, 2023 | 2:40 PM IST
Usain Bolt cheated, cheated of $12.7 million
Creative Commons license

जमैका के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट (Usain Bolt) ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से हैरान है की एक निजी निवेश कंपनी से उनके एक करोड़ 27 लाख डॉलर कैसे गायब हो गये। यह जमैका में एक दशक पहले हुए धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा मामला है। धोखाधड़ी के इन मामलों की जांच की जा रही है।

बोल्ट ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने अपने बिजनेस मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि वह आपसी सहमति से अलग नहीं हुए हैं। बोल्ट से पूछा गया कि क्या वह इस धोखाधड़ी से टूट चुके हैं तो यह स्टार एथलीट हंसने लगा।

उन्होंने कहा, ‘मैं टूटा नहीं हूं लेकिन निश्चित तौर पर मुझे बड़ा नुकसान हुआ है। यह धनराशि मेरे भविष्य के लिए थी। सभी जानते हैं कि मेरे तीन बच्चे हैं और मैं अपने माता-पिता की देखरेख भी करता हूं और मैं अब भी अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहता हूं।’

बोल्ट के वकील ने कहा कि किंग्स्टन स्थित ‘स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड’ में इस एथलीट का लगभग एक करोड़ 28 लाख डॉलर जमा था जो कि अब घटकर 12,000 डॉलर ही रह गया है।

यह भी पढ़ें: De Groot D ने लगातार नौवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता

उन्होंने कंपनी को धनराशि लौटाने या दीवानी और आपराधिक कार्रवाई का सामना करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शुक्रवार की रात को किसी तरह की कार्रवाई की गई या नहीं। इस बारे में जब बोल्ट के वकील से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 2:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement