facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश फिर करेगा MotoGP मोटरसाइकिल रेस की मेजबानी, डोर्ना स्पोर्ट्स संग साइन की डील

Advertisement

इन्वेस्ट यूपी की ओर से मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह तथा डोर्ना स्पोर्ट्स की ओर से कार्मेलो एज़पेलेटा ने एक समझौता ज्ञापन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हस्ताक्षर किया।

Last Updated- July 04, 2024 | 8:22 PM IST
Moto GP

बीते साल के सफल आयोजन के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वर्ष 2025 में अंतरर्राषट्रीय बाइक रेसिंग प्रतियोगिता मोटो जीपी (MotoGP) का आयोजन करेगी।

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (Buddh International Circuit) पर वार्षिक मोटो जीपी रेस के आयोजन के लिए ‘इन्वेस्ट यूपी’ और स्पेन के डोर्ना स्पोर्ट्स एसएल के बीच करार हुआ है।

इन्वेस्ट यूपी (Invest UP) की ओर से मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह तथा डोर्ना स्पोर्ट्स की ओर से कार्मेलो एज़पेलेटा ने एक समझौता ज्ञापन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हस्ताक्षर किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इस समझौते को उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा के आयोजन से बड़े-बड़े अंतर्राष्ट्रीय निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मोटो जीपी लाने से न केवल हमारे राज्य को वैश्विक खेल मंच पर उभारा जाएगा, बल्कि पर्यटन, आतिथ्य और संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कार्यक्रम दुनिया भर के आगंतुकों को आकर्षित करेगा, जो विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने में उत्तर प्रदेश की क्षमता को उजागर करेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे मोटो जीपी आयोजन की निगरानी के लिए एक उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति भी बनाई है। इस समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह करेंगे और इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ सदस्य होंगे। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और डोर्ना स्पोर्ट्स के मुख्य खेल अधिकारी भी इस समिति के सदस्य होंगे।

इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1988 में स्थापित, डोर्ना स्पोर्ट्स के पास दुनिया की अग्रणी मोटरसाइकिल रेसिंग चौंपियनशिप मोटो जीपी के विशेष वाणिज्यिक और टीवी अधिकार हैं।

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement