facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Venus Williams ने चार साल में पहली बार टॉप 20 में शामिल खिलाड़ी को हराया

Advertisement

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 43 वर्षीय वीनस ने कुदरेमेतोवा को 6-4, 7-5 से पराजित किया जिससे इस साल का उनका रिकॉर्ड तीन मैचों में जीत और पांच मैचों में हार हो गया है।

Last Updated- August 15, 2023 | 12:54 PM IST
Venus Williams (1)

अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में वेरोनिका कुदरेमेतोवा को सीधे सेटों में हराया जो उनकी पिछले चार वर्षों में शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है।

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 43 वर्षीय वीनस ने कुदरेमेतोवा को 6-4, 7-5 से पराजित किया जिससे इस साल का उनका रिकॉर्ड तीन मैचों में जीत और पांच मैचों में हार हो गया है। वीनस की विश्व रैंकिंग अभी 533 है। वीनस दोनों सेट में 1-4 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने दोनों बार शानदार वापसी की।

उन्हें मैच में नौ बार ब्रेक प्वाइंट का मौका मिला जिसमें छह बार उन्हें सफलता मिली। वीनस ने कहा,‘‘ मैं हर समय खुद से कह रही थी मुझे बस यह अंक हासिल करना है। मुझे मैच नहीं केवल यह अंक जीतना है। जब आप ऐसा सोचते हो तो बड़ी समस्या भी छोटी बन जाती है।’’

वीनस ने 2019 में सिनसिनाटी में तत्कालीन नंबर पांच किकी बर्टेंस को हराने के बाद शीर्ष 20 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ पिछले 10 मैच गंवाए थे। अमेरिका की एक अन्य खिलाड़ी और 2017 की अमेरिकी ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस ने एलिसबेटा कोकियारेटो को 7-5, 6-2 से हराया। पुरुष वर्ग में 12वीं वरीयता प्राप्त वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने माटेओ बेरेटिनी को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया।

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 12:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement