facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विनेश घुटने की चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं लेगी, अंतिम पंघाल का रास्ता साफ

Advertisement

अंतिम पंघाल का टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने ट्रायल्स में जीत दर्ज की थी और उन्हें स्टैंडबाई के रूप में रखा गया था।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:08 PM IST
Vinesh to miss Asian Games due to knee injury, paves way for finalist Panghal

एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश पाने वाली विनेश फोगाट ने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों में भाग नहीं ले पाएगी। विनेश और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट देने के कारण विवाद पैदा हो गया था और कुश्ती समुदाय ने तदर्थ पैनल के इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी।

विनेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी चोट का खुलासा किया

विनेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी चोट का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं एक बेहद बुरी खबर साझा करना चाहती हूं। दो दिन पहले 13 अगस्त 2023 को अभ्यास के दौरान मेरा बायां घुटना चोटिल हो गया। स्कैन और परीक्षणों के बाद चिकित्सकों ने कहा कि दुर्भाग्य से इस चोट का एकमात्र उपचार ऑपरेशन है।’

Also read: ODI World Cup 2023 tickets: रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू, नोट कर लें महत्तवपूर्ण तारीख

विनेश ने कहा, ‘मेरा 17 अगस्त को मुंबई में ऑपरेशन होगा। मैंने जकार्ता में 2018 में भारत के लिए एशियाई खेलों में जो स्वर्ण पदक जीता था, मेरा सपना उसे फिर से जीतने का था लेकिन दुर्भाग्य से इस चोट के कारण मैं अब इन खेलों में भाग नहीं ले पाऊंगी।’

अंतिम पंघाल के लिए रास्ता साफ

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है ताकि रिजर्व खिलाड़ी एशियाई खेलों के लिए भेजा जा सके। इससे अंतिम पंघाल का टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने ट्रायल्स में जीत दर्ज की थी और उन्हें स्टैंडबाई के रूप में रखा गया था।

विनेश ने लिखा, ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों से मेरा समर्थन जारी रखने का आग्रह करती हूं ताकि मैं जल्द ही मजबूत वापसी करके पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी कर सकूं। आपके समर्थन से मुझे मजबूती मिलती है।’

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 4:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement