facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विराट कोहली ने IPL में लगाया छठा शतक, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 11:20 PM IST
Virat Kohli hits sixth century in IPL, equals Chris Gayle's record
PTI

विराट कोहली मौजूदा आईपीएल में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने तूफानी शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। कोहली ने पारी के 18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिक्स लगाकर अपना शतक पूरा किया।

हालांकि, उसकी अगली ही गेंद पर वैसा की शॉट लगाने के प्रयास में वह डीप मिडविकेट पर लपक लिए गए। कोहली ने 62 गेंदों में शतक पूरा किया और 63 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान 12 चौके और 4 सिक्स लगाए।

गौर करने वाली बात है कि आईपीएल में कोहली का यह छठा शतक है। इस तरह से उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतकों के क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया था। उनकी तरफ से हेनरिक क्लासेन ने शानदार 51 गेंदों में 104 रन की पारी खेली और मुसीबत से घिरी टीम को राह दिखाई।

क्लासेन का यह आईपीएल में पहला शतक था। जवाब में आरसीबी को विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.5 ओवर में 171 रन जोड़े और मैच को बिल्कुल एकतरफा कर दिया। कोहली 100 रन बनाकर आउट वहीं डु प्लेसी 71 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement