facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Virat Kohli ने किराये पर दिए अपने 12 ऑफिस, साल में मिलेगा इतने करोड़ का किराया

Advertisement

यह डील Virat Kohli के लिए रजिस्टर्ड जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) होल्डर विकास कोहली (Virat Kohli के भाई) के माध्यम से हुआ।

Last Updated- March 08, 2024 | 11:43 AM IST
Virat Kohli investment in IPO
File Photo: Cricketer Virat Kohli

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुग्राम में अपना करीब 18,430 स्क्वायर फीट का ऑफिस कथित तौर पर कॉर्पोरेट फर्म मायंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस (Mynd Integrated Solutions) को किराये पर दिया है।

कोहली को साल में मिलेगा 1.27 करोड़ का किराया

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुग्राम के सेक्टर 68 में स्थित Reach Comercia कॉर्पोरेट टॉवर में 18,430 वर्ग फुट के संयुक्त निर्मित क्षेत्र के साथ कुल 12 ऑफिस स्पेस लीज पर लिए हैं। यह डील लगभग 8.85 लाख रुपये प्रति महीने के मंथली रेंटल पर तय हुआ। इसका मतलब है कि Mynd Integrated Solutions कोहली को सालभर में 1.27 करोड़ रुपये देगी।

लेनदेन में 50,010 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस के साथ 3.83 लाख रुपये का स्टांप ड्यूटी का भुगतान भी किया गया। इस लीज की अवधि 9 साल है।

बता दें कि Mynd Integrated Solutions Pvt Ltd, दिल्ली स्थित एक फर्म है।

विशेष रूप से, यह डील Virat Kohli के लिए रजिस्टर्ड जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) होल्डर विकास कोहली (Virat Kohli के भाई) के माध्यम से हुआ। ट्रांजैक्शन के लिए स्टाम्प-ड्यूटी का रजिस्ट्रेशन 22 जून 2023 को हुआ था। हालांकि, इससे जुड़े दस्तावेज मार्च 2024 में उपलब्ध हुए हैं।

बता दें कि इस खबर को लेकर अभी विराट कोहली और माइंड इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, डील के लिए प्रति वर्ग फुट शुरुआती मासिक किराया 48 रुपये है, जिसमें 57.19 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा की गई है।

इसके अतिरिक्त, ऑफिस स्पेस के साथ 37 पार्किंग स्लॉट भी हैं।

हर साल बढ़ेगा किराया

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि लीज 28 मार्च 2023 से शुरू हुई, जबकि डील का किराया 1 जुलाई, 2023 से शुरू हुआ। इसके अलावा, डील की शर्तों के अनुसार, हर साल किराये में 5% की बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement