facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Virat Kohli की Brand Value के आगे सब फीके, Brands के सरताज हैं विराट

Advertisement

क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूशन रिपोर्ट के मुताबिक 2016 और 2022 को छोड़ दें तो ब्रांड वैल्यू में कोई भी हस्ती विराट के आसपास नहीं रही।

Last Updated- May 19, 2025 | 10:46 AM IST
Virat Kohli- विराट कोहली

भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सुनहरा दौर पिछले हफ्ते अतीत की बात बन गया, जब धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया। पिछले दो दशक में भारतीय टीम को कुछ सबसे यादगार जीत दिलाने वाले और टीम इंडिया का मिजाज पूरी तरह बदल देने वाले विराट का यह फैसला दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को सदमे में डाल गया। दुनिया में शायद ही कोई मैदान हो, जहां विराट के बल्ले ने जलवा न दिखाया हो और शायद ही कोई देश हो, जहां उन्होंने प्रशंसक न बटोरे हों। विरोधियों को चिढ़ाने वाली बेखौफ बल्लेबाजी से विराट ने 30 शतक जमाए और सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वालों में वह सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ तथा सुनील गावसकर के बाद चौथे पायदान पर रहे।

आंकड़ों को छोड़ भी दें तो यह विराट की शख्सियत, उनका जुनून, उनके हमलावर तेवर और उनका जोश ही था, जिसने सचिन-द्रविड़-लक्ष्मण के बाद के दौर में भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल डाली। टेस्ट में बागडोर संभालने के बाद विराट ने टीम को भी उसी जज्बे से भर दिया, जिसकी वजह से देश के सबसे सफल टेस्ट कप्तान का सेहरा उनके ही सिर बंध गया। विराट का यह अदम्य, अजेय अंदाज और किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करने की फितरत तमाम ब्रांडों को भी खूब रास आई। इसलिए जैसे स्कोरकार्ड पर अक्सर सबसे ज्यादा रन उनके होते थे, ब्रांड वैल्यू में भी भारतीय हस्तियों में वह सबसे ऊपर रहे। क्रिकेटर हों या बॉलीवुड के सितारे, विराट की चमक के आगे सभी फीके थे। क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूशन रिपोर्ट के मुताबिक 2016 और 2022 को छोड़ दें तो ब्रांड वैल्यू में कोई भी हस्ती विराट के आसपास नहीं रही। फिल्म स्टार रणवीर सिंह, शाहरुख खान और अक्षय कुमार इकलौते नाम थे, जो उनके करीब आते दिखे।

Advertisement
First Published - May 18, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement