facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ODI World Cup में रहेगा विराट का दबदबा, अंतिम चार में भारत, पाक, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड: क्रिस गेल

Advertisement

एक दिवसीय विश्व कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है

Last Updated- September 19, 2023 | 3:34 PM IST

विराट कोहली को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत क्रिकेटर बताते हुए वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि भारत में होने वाले विश्व कप में उनका दबदबा रहेगा और उनका मानना है कि भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अंतिम चार में पहुंच सकते हैं ।

एक दिवसीय विश्व कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है । भारतीय टीम ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी लेकिन पिछले एक दशक से भारत की झोली आईसीसी टूर्नामेंटों में खाली रही है ।

गेल ने भाषा से बातचीत में कहा ,‘‘भारत ही क्यो, वेस्टइंडीज ने भी 2016 के बाद से आईसीसी खिताब नहीं जीता है ।भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसे अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा । लेकिन भारतीय टीम पर खिताब जीतने का दबाव भी होगा क्योंकि भारत में सभी चाहते हैं कि अपनी धरती पर भारतीय टीम ही जीते।’’

उनके हिसाब से विश्व कप में सेमीफाइनल में कौन सी टीमें पहुंचेंगी, यह पूछने पर यहां ‘इंडियन वेटरंस प्रीमियर लीग’ के लांच के मौके पर आये गेल ने कहा ,‘‘ यह बहुत कठिन सवाल है लेकिन मुझे लगता है कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड चार टीमें होंगी ।’’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके गेल ने कहा कि आईपीएल के जरिये खराब दौर को अलविदा कहने के बाद भारत का पूर्व कप्तान विश्व कप में भी हावी रहेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है ।कठिन समय ज्यादा देर नहीं रहता लेकिन मजबूत खिलाड़ी लंबे चलते हैं । विराट मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ है । वह विश्व कप में भी उसी लय को कायम रखकर हावी रहेगा ।’’

कोहली ने आईपीएल 2023 में 14 मैचों में 53 . 25 की औसत से 639 रन बनाये थे जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल है ।

गेल ने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के कैरियर में ऐसे दौर आते हैं जब सब कुछ निराशाजनक लगता है और ऐसे में मनोबल बढाने के लिये सकारात्मक ऊर्जा की जरूरत होती है । उसके बाद खिलाड़ी अपने चिर परिचित अंदाज में लौट आता है ।’’

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के मैचों को लेकर हमेशा मचने वाली हाइप को देखते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इन दोनों टीमों के क्रिकेटरों को तो ज्यादा पैसे की मांग करनी चाहिये । भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है और इसके लिये अभी से शहर में होटलों के दाम आसमान छूने लगे हैं ।

गेल ने कहा ,‘‘जब भी ये दोनों टीमें आपस में खेलती है और खासकर विश्व कप में तो जमकर कमाई होती है । एक ही मैच पूरे आईसीसी टूर्नामेंट के बराबर कमाई कर सकता है । मुझे तो लगता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियेां को ज्यादा पैसे की मांग करनी चाहिये । इतना पैसा एक मैच लेकर आता है चाहे प्रसारण राजस्व हो या टिकटों से होने वाली कमाई ।’’

दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिये जूझ रही है और गेल इससे काफी आहत हैं । उन्होंने कहा ,‘‘टीम को इस हालत में देखकर बहुत दुख होता है । उनके लिये यह काफी कठिन होगा और अगर भारत में विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम नहीं होती है तो मुझे काफी निराशा होगी । उम्मीद है कि भविष्य में वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिये हालात बेहतर होंगे ।’’

खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट की बजाय टी20 क्रिकेट को तरजीह देने के बारे में पूछने पर दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ साल में सब कुछ बदल गया है । क्रिकेट में अब इतना पैसा है कि यह बहुत बड़ा व्यवसाय बन गया है । दुखद यह है कि बड़ी दो तीन टीमों (भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया) की ही दबदबा है जिससे क्रिकेट खत्म हो रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ छोटी टीमों को भी समान भुगतान की जरूरत है ताकि नयी प्रतिभायें सामने आयें । महिला क्रिकेट को भी समान भुगतान की जरूरत है । उन्हें वह धन नहीं मिल रहा जिसकी वे हकदार हैं ।’’

एक दिवसीय प्रारूप के भविष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ अभी कोई कयास नहीं लगाया जा सकता । इस विश्व कप पर बहुत कुछ निर्भर होगा । देखते हैं कि यह कितना कामयाब रहता है और क्या किसी बदलाव की जरूरत महसूस होती है ।’’

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement