facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी चीन में सातवें स्थान पर रहीं

Advertisement

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी गोस्वामी ने एक घंटे 29 मिनट और 48 सेकेंड का समय निकाला।

Last Updated- March 03, 2024 | 7:28 PM IST
पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी चीन में सातवें स्थान पर रहीं Walking athlete Priyanka Goswami finished seventh in China
Priyanka Goswami (Photo: Twitter)

भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रियंका गोस्वामी ने रविवार को चीन के ताईकांग में ‘चाइनीज रेस वाकिंग ग्रां प्री’ की 20 किमी स्पर्धा में विदेश में अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर सातवां स्थान हासिल किया। विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टूर में गोल्ड स्तर की इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्तर की एथलीट हिस्सा ले रही थीं।

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी गोस्वामी ने एक घंटे 29 मिनट और 48 सेकेंड का समय निकाला। यह देश के बाहर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ समय है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में 1:28:45 सेकेंड (राष्ट्रीय रिकॉर्ड) और 2023 में 1:28:50 सेकेंड का रहा था। ताइकांग में पैदल चाल स्पर्धा की कुछ शीर्ष एथलीट हिस्सा ले रही थी।

शीर्ष छह में चीन की पांच एथलीट शामिल रहीं। हांगझोउ एशियाड की रजत पदक विजेता झेनजिया एमए ने 1:26:07 सेकेंड के समय से खिताब जीता। झेनजिया की हमवतन और हांगझोउ एशियाड की स्वर्ण पदक विजेता जियायु यांग 1:26:07 सेकंड के समय से दूसरे स्थान पर रहीं जबकि 36 वर्षीय चार बार की विश्व चैम्पियन और 2016 ओलंपिक स्वर्ण तथा 2020 तोक्यो ओलंपिक की कांस्य विजेता हांग लियू 1:26:47 सेकंड के समय से तीसरे स्थान पर रहीं।

Also read: तीन मार्च : क्रिकेट के लिए खास है आज का दिन, आज के दिन हुई थीं कई बड़ी घटनाएं

गोस्वामी पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए पिछले दो महीनों से आस्ट्रेलिया में कैनबरा के पास ऊंचाई पर बने ट्रेनिंग सेंटर में पैदल चाल कोच ब्रेंट वालेंस के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही हैं। गोस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘चीन के ताइचांग में विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टूर (गोल्ड स्तर) में तीसरा व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 20 किमी में सातवें स्थान पर रहीं और इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रही हूं।’’

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement