facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वॉर्नर ने जमाया 100वें टेस्ट मैच में शतक, ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में बढ़त

Advertisement
Last Updated- December 27, 2022 | 11:56 AM IST
David Warner

डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच स्कोर यादगार बनाते हुए शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की जिससे ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका पर बढ़त बनाने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां दूसरे दिन चाय के विश्राम तक दो विकेट पर 231 रन बनाए हैं। उस समय वॉर्नर 135 और स्टीव स्मिथ 60 रन पर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह से दक्षिण अफ्रीका पर 42 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें क्रिकेटर बने वॉर्नर ने शतक जड़कर फॉर्म में भी वापसी की। यह जनवरी 2020 के बाद टेस्ट मैचों में उनका पहला शतक है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए पहले मैच में भी शून्य और तीन रन ही बना पाए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने सुबह एक विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया। वॉर्नर जब 47 रन पर थे तब तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया का बाउंसर उनके हेलमेट पर लगा और उन्हें चिकित्सकों की मदद लेनी पड़ी। इससे काफी समय तक खेल रुका रहा।

खेल शुरू होने के दो गेंद बाद ही मार्नस लाबुशेन (14) रन आउट हो गए। इससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 75 रन हो गया जिसके बाद वॉर्नर और स्मिथ ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। वॉर्नर ने 81वां रन पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के आठवें बल्लेबाज हैं।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement