facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs SL: Asia Cup फाइनल में चोटिल अक्षर पटेल के कवर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को बुलाया गया

Advertisement

वाशिंगटन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था

Last Updated- September 19, 2023 | 2:43 PM IST
Ind vs SL: Washington Sundar was called on the cover of Sachin Axar Patel in Asia Cup final

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए चोटिल अक्षर पटेल के कवर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को बुलाया है।

अक्षर को शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम सुपर फोर मैच में कई चोट लग गयी थीं जिसमें भारत को छह रन से हार मिली थी। हालांकि उनकी चोटों की गंभीरता की जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऐहतियाती कदम उठाते हुए गेंदबाजी आल राउंडर वाशिंगटन को बुला लिया गया है जो भारत की एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘अक्षर को कई चोट लगी हैं। उनकी हाथ की छोटी ऊंगली चोटिल है और एक थ्रो से गेंद उनके हाथ में लग गयी थी। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट भी है। इसलिये वाशिंगटन को बुलाया गया है।’

विश्व कप से महज तीन हफ्ते पहले भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता की बात उनकी हैमस्ट्रिंग चोट होगी। वाशिंगटन ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, उन्होंने भारत के लिए अंतिम वनडे इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था।

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 2:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement