facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हम 2030 एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीत सकते हैं: अनुराग ठाकुर

Advertisement

खेलो इंडिया पैरा खेलों में 32 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सेना खेल बोर्ड के 1400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Last Updated- December 11, 2023 | 7:49 PM IST
We can win 200 medals in 2030 Asian Para Games: Anurag Thakur

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यहां कहा कि भारत 2030 में होने वाले एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक जीतने का लक्ष्य बना सकता है जो हाल में चीन में खेले गए खेलों से लगभग दोगुना होगा। भारत ने हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में 29 स्वर्ण पदक सहित 111 पदक जीते थे। अगले एशियाई पैरा खेल 2026 में जापान के आइची नागोया में खेले जाएंगे।

ठाकुर ने पहले खेलो इंडिया पैरा खेलों के उद्घाटन के अवसर पर कहा, ‘‘अगर हम 2022 के एशियाई पैरा खेलों में 111 पदक जीत सकते हैं तो हम 2030 के एशियाई पैरा खेलों में 200 पदक के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘पहले खेलो इंडिया पैरा खेल देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में नए आंदोलन की शुरुआत कर रहा है। यह सभी खिलाड़ियों को समान अवसर देने की दिशा में एक नया कदम है।’’

खेलो इंडिया पैरा खेलों में 32 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और सेना खेल बोर्ड के 1400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों का आयोजन 10 से 17 दिसंबर के बीच तीन स्थलों, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जाएगा।

खिलाड़ी सात खेल एथलेटिक्स, निशानेबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और भारोत्तोलन में 276 स्वर्ण पदक के लिए अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खेलों में शीतल देवी, भावना पटेल और प्रमोद भगत जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। इन खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों के लिए नरेंद्र मोदी ने भी विशेष संदेश भेजा था।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 7:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement