facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वेस्ट इंडीज ने अपने 2 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप क्वालीफायर से बुलाया वापस

Advertisement

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले कार्यभार प्रबंधन के लिये ऐसा किया गया है

Last Updated- September 19, 2023 | 3:31 PM IST
West Indies

एक दिवसीय विश्व कप क्वालीफिकेशन (ODI world cup qualification)  की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी वेस्टइंडीज टीम ने भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला के लिये कार्यभार प्रबंधन के तहत हरफनमौला जैसन होल्डर (jason holder) और तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ को जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर से फारिग कर दिया है ।

दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज इस साल के आखिर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप (ODI World Cup) के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी है और टूर्नामेंट के 48 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है ।

सुपर 6 के आखिरी दो मैच नहीं खेलेंगे होल्डर और जोसेफ 

कैरेबियाई टीम को अभी भी क्वालीफायर में ओमान और श्रीलंका के खिलाफ दो सुपर सिक्स मैच खेलने हैं । क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ट्वीट किया ,‘‘ जैसन होल्डर और अलजारी जोसेफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर से जल्दी रवाना होंगे । वे सुपर सिक्स के आखिरी दो मैच नहीं खेलेंगे । भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले कार्यभार प्रबंधन के लिये ऐसा किया गया है ।’’

वेस्टइंडीज टीम के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हैंस ने कहा कि होल्डर और जोसेफ टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं और यह फैसला टीम हित में लिया गया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें भारत के खिलाफ सभी प्रारूपों में श्रृंखला खेलनी है । आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरूआत भी इसी से होगी इसलिये यह फैसला लिया गया कि हमारे दो मुख्य तेज गेंदबाज जल्दी घर लौटेंगे ।’

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 6:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement