facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WI vs IND: पहला टेस्ट मैच कल से…..जानें कब, कहां, कितने बजे से देख सकेंगे मैच ?

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला पहले टेस्ट मैच कल यानी बुधवार से शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:27 PM IST
IND v SA: Victory is necessary for India, otherwise Australia team will cause big loss.

भारत और वेस्ट इंडीज (Ind Vs WI) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत कल से होगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा।

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में हारने के बाद पहली यह टेस्ट सीरीज होगी। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नए गेंदबाजों को कमान मिलती दिख सकती है।

डोमिनिका में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

बता दें कि पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी वेस्टइंडीज की कमान टेस्ट में क्रेग ब्रेथवेट के हाथों में है। वहीं, भारतीय टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में कैरेबियाई सरजमीं पर अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार होगी। इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं दी गई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि नंबर 3 पर रितुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल में से किसे मौका मिलता है।

कितने बजे शुरू होगा टेस्ट मैच ?

भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच खेले जाने वाला पहले टेस्ट मैच कल यानी बुधवार से शुरू होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। एक दिन का खेल करीब 8 घंटे चलेगा। ऐसे में एक दिन का खेल सुबह करीब 3:30 बजे समाप्त होगा।

कहां देख सकेंगे टेस्ट सीरीज ?

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच यह टेस्ट सीरीज फैंस को बिल्कुल मुफ्त देखने को मिलेगी। फैंस वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को हॉटस्टार या सोनी लिव की पेड सब्सक्रिप्शन की बजाय जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते है।

वेस्टइंडीज दौरे में टेस्ट के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Also Read: टीम इंडिया की नंबर 1 रैंकिंग दांव पर, ऑस्ट्रेलिया से बड़ा खतरा

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement