facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wimbledon 2023: सबालेंका सेमीफाइनल में जेब्यूर से भिड़ेंगी, स्वितोलिना का सामना वोंद्रोसोवा से

Advertisement

आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली सबालेंका ने बुधवार को क्वार्टरफाइनल में मेडिसन कीज को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

Last Updated- July 13, 2023 | 1:09 PM IST
Wimbledon 2023: Jabeur vs Sabalenka

इस साल सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी दूसरी वरीय आर्यना सबालेंका विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त ओन्स जेब्यूर से भिड़ेंगी। आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली सबालेंका ने बुधवार को क्वार्टरफाइनल में मेडिसन कीज को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। सबालेंका इस सत्र के फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में भी पहुंची थी।

जेब्यूर इस साल अपना पहला मेजर खिताब जीतने की कोशिश में जुटी हैं, वह पिछले साल अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्राफी नहीं जीत सकीं थीं।

उन्होंने बुधवार को क्वार्टरफाइनल में गत चैम्पियन एलीना रिबाकिना की चुनौती 6-7, 6-4, 6-1 से समाप्त की। दूसरे सेमीफाइनल में एलिना स्वितोलिना का सामना मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा।

स्वितोलिना ने मंगलवार को शीर्ष रैंकिंग पर काबिज इगा स्वियातेक को हराया था जिससे वह पहले ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंची।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 1:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement