facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s Asia Cup 2024: महिला एशिया कप की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

Advertisement

Women's Asia Cup 2024: प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 26 जुलाई को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल 28 जुलाई को होगा।

Last Updated- March 27, 2024 | 10:12 AM IST
Women Asia Cup 2024

Women’s Asia Cup 2024: गत चैम्पियन भारत को 19 जुलाई से श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाली महिलाओं की एशिया कप टी20 चैम्पियनशिप के ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल के साथ रखा गया है। नौ दिन के इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खेलेंगे।

आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जायेगा जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया को ग्रुप बी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 26 जुलाई को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल 28 जुलाई को होगा। भारत अब तक सात खिताब के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है।

भारत और पाकिस्तान के बीच 21 जुलाई को मैच होना है। ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के अनुसार एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘‘हम टीमों के बीच बढ़ती भागीदारी और प्रतिस्पर्धात्मकता को देखकर उत्साहित हैं जो महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और महत्व को दर्शाता है। 2018 में छह टीमों से बढ़कर 2022 में सात और अब आठ टीमों तक बढ़ना, हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। ’’ एशिया कप में पिछली बार की तरह इस बार भी महिला अंपायर ही होंगी।

यह भी पढ़ें: SRH vs MI, IPL 2024: मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, जानें संभावित प्लेइंग XI; कहां, कितने बजे देखें मैच

यह टूर्नामेंट सितंबर में बांग्लादेश में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम :
19 जुलाई – पाक बनाम नेपाल, भारत बनाम यूएई

20 जुलाई – मलेशिया बनाम थाईलैंड, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

21 जुलाई – नेपाल बनाम यूएई, भारत बनाम पाक

22 जुलाई – श्रीलंका बनाम मलेशिया, बांग्लादेश बनाम थाईलैंड

23 जुलाई – पाक बनाम यूएई, भारत बनाम नेपाल

24 जुलाई – बांगलदेश बनाम मलेशिया, श्रीलंका बनाम थाईलैंड

26 जुलाई- सेमीफाइनल

28 जुलाई- फाइनल

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 10:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement