facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s Asian Champions Trophy 2023: कोरिया को 2-0 से हराकर भारत हॉकी टीम महिला एसीटी के फाइनल में

Advertisement

फाइनल में भारत का मुकाबला जापान ने होगा जिसने दिन के एक अन्य सेमीफाइनल में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन को 2-1 से हराया।

Last Updated- November 05, 2023 | 8:38 AM IST
Women's Asian Champions Trophy 2023
Women's Asian Champions Trophy 2023, Ind vs South Korea

अनुभवी सलीमा टेटे और वैष्णवी विट्ठल के गोल के दम पर भारत ने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में कोरिया को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए अपना टिकट पक्का किया। लीग चरण में अपने पांचों मैच जीतने वाली भारतीय टीम को कोरिया ने कड़ी टक्कर दी ।

कोरिया के खिलाड़ी हालांकि भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में विफल रहे। फाइनल में भारत का मुकाबला जापान ने होगा जिसने दिन के एक अन्य सेमीफाइनल में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन को 2-1 से हराया। भारत ने कोरिया के खिलाफ मैच के 11वें मिनट में सलीमा के गोल से बढ़त बनाने के बाद अपना दबदबा बनाये रखा।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: विजयरथ पर सवार टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप से हुए बाहर

वैष्णवी ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर इस बढ़त को दोगुना किया।

टीम ने इसके बाद कोरिया को गोल से दूर रखा। इससे पहले शुरुआती सेमीफाइनल में लुओ टियानटियान ने मैच के 11वें मिनट में चीन को बढ़त दिला दी थी लेकिन जापान ने अच्छी वापसी की। टीम के लिए उरता काना (34वें मिनट) और सुजुकी मियू (44वां मिनट) ने गोल दागे।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 8:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement