facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7-0 से हराया

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 1:42 PM IST
hockey

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को दूसरे मैच में 7 . 0 से हराया और लंबे समय बाद टीम में लौटी रानी रामपाल ने फिर गोल किया ।

पहले मैच में 5 . 1 से जीत दर्ज करने वाली एफआईएच नेशंस कप चैम्पियन भारतीय टीम ने उसी लय को कायम रखा। उदिता ने नौवे मिनट में पहला गोल किया।  गोलकीपर सविता की अगुवाई वाली टीम ने दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका पर और दबाव बनाया।

वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने 22वें मिनट में दूसरा गोल किया। इसके बाद पूर्व कप्तान रानी ने फील्ड गोल किया जो छह महीने बाद टीम में लौटी हैं। दूसरे क्वार्टर के आखिर में भारत की बढत छह गोल की हो गई जब संगीता कुमारी, नवनीत कौर और वंदना कटारिया ने 25वें, 26वें और 27वें मिनट में गोल दागे।

तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका लेकिन वंदना ने चौथे क्वार्टर में 58वें मिनट में गोल किया । भारत को अब बृहस्पतिवार को अगला मैच खेलना है।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 1:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement