facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s IPL बड़ी ‘विंडो’ और ‘होम एंड अवे’ प्रारूप में फरवरी में आयोजित किया जायेगा

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 6:52 PM IST
WPL 2023 Final

महिला प्रीमियर लीग (WIPL) अगले संस्करण से ‘होम-अवे’ प्रारूप में बड़ी ‘विंडो’ के साथ संभवत: फरवरी में खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में एक सूत्र ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। टूर्नामेंट का शुरुआती चरण मुंबई में दो स्थलों में चार से 26 मार्च तक खेला गया था।

इस महीने के शुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चेयरमैन अरुण धूमल ने पीटीआई को बताया था कि डब्ल्यूपीएल अगले तीन सत्र के लिए पांच टीमों का टूर्नामेंट रहेगा और यह ‘होम एंड अवे’ (घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान) प्रारूप में खेला जायेगा क्योंकि प्रशंसक बनाने के लिए यह अहम होता है।

बीसीसीआई के सूत्र ने हालांकि कहा कि लीग को टीयर-2 शहरों जैसे इंदौर में ले जाना मुश्किल होगा क्योंकि इनके नाम पर डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी नहीं है।

सूत्र ने कहा कि चर्चा यह भी चल रही है कि डब्ल्यूपीएल को साल के अंत तक स्थगित कर दिया जाये ताकि इसे दिवाली के समय आयोजित किया जाये लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। वहीं भारत-पाकिस्तान के विश्व कप स्थल और एशिया कप स्थल पर चर्चा अब भी जारी है।

बीसीसीआई एशिया कप 2023 में भागीदारी को लेकर और विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के भारत में मैचों पर भारत सरकार के निर्देशों का इंतजार करेगा।

सूत्र के अनुसार सभी सदस्य इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं और अंतिम फैसला इसके बाद ही लिया जायेगा। पीटीआई ने पहले बताया था कि पाकिस्तान के ज्यादातर विश्व कप मैच चेन्नई और कोलकाता में हो सकते हैं क्योंकि टीम अपने पिछले दौरों पर इन दो स्थलों पर सुरक्षित महसूस कर रही थी।

बीसीसीआई को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले कर ली जायेगी जिसके जून में ओवल में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद होने की उम्मीद है।

यह पद इस साल फरवरी में चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा है। बीसीसीआई को साथ ही भरोसा है कि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह विश्व कप 2023 के लिए फिट होंगे जो पीठ की चोट के कारण क्रिकेट से बाहर हैं।

भारत साल के अंत में अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवर के टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और इसके कार्यक्रम के जल्द ही आने की उम्मीद है। सूत्र ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड भारत के सक्रिय खिलाड़ियों को दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीगों में हिस्सा नहीं लेने देने की नीति जारी रखेगा।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 6:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement