facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s Junior Asia Cup 2023 hockey: भारतीय महिला टीम की नजरें पहले जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब पर

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 2:04 PM IST
Women's Junior Asia Cup 2023 hockey: Indian women's team eyes first Junior Asia Cup hockey title

भारतीय पुरूष जूनियर टीम को मिली कामयाबी के बाद भारतीय महिला टीम भी शनिवार से शुरू हो रहे जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खिताबी जीत के साथ उसे दोहराना चाहेगी। भारतीय जूनियर पुरूष टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को ओमान के सालालाह में 2 . 1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीता। अब उससे प्रेरणा लेकर जूनियर टीम की नजरें भी पहले एशिया कप खिताब पर लगी है।

भारत को पहले मैच में शनिवार को उजबेकिस्तान से खेलना है। महिला जूनियर एशिया कप इस साल के आखिर मे होने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप के लिये क्वालीफायर भी है। महिला जूनियर एशिया कप में शीर्ष तीन टीमों को चिली के सैंटियागो में 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा।

प्रीति की कप्तानी में भारतीय टीम पूल ए में चार बार की चैम्पियन कोरिया, मलेशिया, उजबेकिस्तान और चीनी ताइपै के साथ है। वहीं मेजबान जापान, चीन, इंडोनेशिया, कजाखस्तान, हांगकांग और चीन पूल बी में हैं। भारत ने अब तक टूर्नामेंट के सात सत्रों में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

टीम की कप्तान प्रीति ने कहा, ‘हमने इस टूर्नामेंट के लिये पिछले कुछ महीनों में काफी मेहनत की है और अब हम मैदान पर अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं। सीनियर टीम भी हमारे साथ अभ्यास कर रही थी जिससे हमारा मनोबल बढा है।’ राउंड रॉबिन दौर के बाद दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। बाकी टीमें क्लासीफिकेशन मुकाबले खेलेंगे। उजबेकिस्तान के बाद भारत को पांच जून को मलेशिया से, छह जून को कोरिया से और आठ जून को चीनी ताइपै से खेलना है।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement