facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s T20 WC: कप्तान मैथ्यूज की नाबाद अर्धशतकीय पारी ने वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को हराया

Advertisement
Last Updated- February 18, 2023 | 12:17 PM IST
ICC Women's World Cup

कप्तान हेली मैथ्यूज की नाबाद 66 रन की पारी और शिनेल हेनरी के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मुकाबले में शुक्रवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ एक गेंद शेष रहते छह विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की।

सलामी बल्लेबाज मैथ्यूज ने 53 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा। हेनरी ने 28 गेंद में 34 रन की पारी के दौरान चार चौके लगाये।

ओर्ला प्रेंडरगास्ट की 61 रन (47 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से) की पारी से आयरलैंड ने नौ विकेट पर 137 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

मैथ्यूज ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज के लिए शमिला कॉनेल ने तीन जबकि करिश्मा रामहरख और एफी फ्लेचर ने दो-दो विकेट लिये। मैथ्यूज ने बल्ले से कमाल करने से पहले गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक विकेट चटकाया।

इससे पहले आयरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कॉनेल ने दूसरे ओवर में ही एमी हंटर (एक रन) को चलता कर दिया। सलामी बल्लेबाज गैबी लुईस (38) और प्रेंडरगास्ट ने इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी करायी। इस साझेदारी के टूटने के बाद हालांकि टीम की पारी लड़खड़ा गयी। इन दोनों के अलावा सिर्फ ईमियर रिचर्डसन (15) ही दहाई अंक में रन बना सकी।

Advertisement
First Published - February 18, 2023 | 12:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement