facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s T20 WC: आप कह सकते हैं कि आप पूरी जिंदगी बदकिस्मत रहे- हीली ने हरमनप्रीत पर कसा तंज

Advertisement
Last Updated- February 26, 2023 | 5:24 PM IST
Harmanpreet kaur

ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली का मानना है कि महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर का रन आउट किस्मत नहीं बल्कि ‘वास्तविक प्रयास’ में कमी के कारण हुआ था।

हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स की 41 गेंदों में 69 रन की चौथे विकेट की साझेदारी के दम पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गयी थी।

लेकिन 15वें ओवर में दूसरा रन पूरा करने की कोशिश के दौरान हरमनप्रीत का बल्ला पिच में फंस गया और हीली ने गिल्लियां बिखेर कर भारतीय कप्तान को रन आउट कर दिया। यहां से मैच का रुख पलट गया और पांच रन की करीबी हार से भारतीय टीम का विश्व कप अभियान खत्म हो गया।

हीली ने ‘एबीसी स्पोर्ट्स’ के ट्विटर पर जारी वीडियो में रविवार को कहा, ‘‘ यह एक विचित्र मामला है और मेरा मतलब है कि हरमनप्रीत कह सकती है कि वह बदकिस्मत रही लेकिन मेरा मानना है कि उनके प्रयास में कमी रह गयी और वह शायद क्रीज को पार कर सकती थी। अगर वह ईमानदारी से प्रयास करती तो यह बस दो मीटर का मामला था। हमें इसका कोई मलाल नहीं।’’

मैच के बाद हरमनप्रीत ने नम आंखों के साथ कहा था, ‘‘मैं इससे ​​ज्यादा दुर्भाग्यशाली महसूस नहीं कर सकती। लेकिन हीली उन पर तंज कसने में पीछे नहीं रही।

हीली ने कहा, ‘‘आप कह सकते हैं कि आप अपने पूरे जीवन बदकिस्मत रहे, लेकिन यह आम तौर पर उस समय के प्रयास और ऊर्जा के बारे में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह विकेटों के बीच दौड़ने के बारे में है। यह उन छोटी-छोटी बुनियादी चीजों को लेकर विपक्ष से बेहतर करने के बारे में है और बड़े टूर्नामेंट इसी तरह से जीत सकते हैं। मुझे लगता है कि हम इसे काफी अच्छे से कर रहे हैं।’’ हीली ने कहा कि अगर बल्लेबाज के साथ कोई परेशानी होती है तो वह गिल्लियां बिखेरने से बचती हैं लेकिन हरमनप्रीत का मामला ऐसा नहीं था।

Advertisement
First Published - February 26, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement