facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमें कम से कम 180 रन बनाने होंगे- रिचा घोष

Advertisement
Last Updated- February 22, 2023 | 6:54 PM IST
Richa ghosh

भारत की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष का मानना है कि अगर उनकी टीम को टी20 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उन्हें कम से कम 180 रन बनाने होंगे।

भारत भले ही दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 1-4 से हार गया था लेकिन उसने सभी मैचों में कड़ी चुनौती पेश की थी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम फिर से ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी।

भारत की तरफ से विश्वकप में अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली घोष ने कहा,‘‘ ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करने में सहज महसूस करता है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में गहराई है। हम भी ऐसा करना पसंद करेंगे लेकिन टॉस पर किसी का नियंत्रण नहीं है। इसलिए जो भी परिस्थिति हो हमें उससे गुजरना होगा। हमने इस मैच के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम नहीं जानते कि कल पिच कैसा व्यवहार करेगी लेकिन यह अभी अच्छी दिख रही है। अगर हमारे सभी बल्लेबाज चलते हैं तो हम उनके सामने 180 के आसपास का लक्ष्य रख सकते हैं। अगर हम पहले गेंदबाजी करते हैं तो हम उन्हें 140 से 150 रन पर रोकने की कोशिश करेंगे क्योंकि उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं।’’

भारत की तरफ से फिनिशर की भूमिका निभाने वाली घोष ने अपने खेल के बारे में कहा,‘‘ उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और यहां तक कि मैं भी उनसे गुजरी हूं लेकिन मैंने उनसे सबक लिया कि आप किस तरह से परिस्थिति से निपट सकते हैं। जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाती हूं तो मैं पहले की तुलना में अब दबाव से बेहतर तरीके से निपटती हूं।’’

पिछले 22 महीनों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाया

भारत का हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है लेकिन घोष का मानना है कि मेग लैनिंग की अगुवाई वाली टीम को हराया जा सकता है। पिछले 22 महीनों में ऑस्ट्रेलिया ने केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाया है। उसे भारत के हाथों सुपर ओवर में मिली थी। पांच बार का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अभी टूर्नामेंट में अजेय है।

घोष ने कहा,‘‘ ऑस्ट्रेलिया को हराया जा सकता है। हमने अपनी पिछली श्रृंखला में उसे हराया था और इससे पहले भी हम उसे हरा चुके हैं। उसकी टीम मजबूत है लेकिन हम उन्हें हरा सकते हैं। हम अपनी मानसिकता को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्येक का अपना अलग तरह का खेल होता है लेकिन जो टीम मानसिक रूप से मजबूत रहती है उसे जीत मिलेगी। हम इस पर काम कर रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - February 22, 2023 | 6:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement