facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s T20I Tri-Series: मंधाना-हरमनप्रीत ने खेली तूफानी पारी, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 56 रन से हराया

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 1:09 PM IST
Harmanpreet Kaur

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 56 रन से हराया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाये ।

जवाब में वेस्टइंडीज टीम चार विकेट पर 111 रन ही बना सकी । भारत के लिये सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और मंधाना ने 33 रन की साझेदारी की ।

भाटिया को आफ स्पिनर करिश्मा रामहाराक ने 18 के स्कोर पर आउट किया । वह ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर रशादा विलियम्स को कैच देकर लौटी ।

हरलीन देयोल ज्यादा देर टिक नहीं सकी और तेज गेंदबाज शनिका ब्रूस की गेंद पर पगबाधा आउट हो गई। दो विकेट 52 रन पर गिरने के बाद मंधाना और हरमनप्रीत ने पारी को संभाला। पहले मैच में तबीयत खराब होने के कारण बाहर रही हरमनप्रीत ने 35 गेंद में आठ चौकों की मदद से 51 रन बनाये। मंधाना ने 51 गेंद में 74 रन बनाये । दोनों ने करीब 12 ओवर क्रीज पर डटे रहकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

मंधाना ने अपनी पारी में दस चौके और एक छक्का जड़ा । गेंदबाजी में स्पिनर राधा यादव ने चार ओवर में सिर्फ दस रन देकर शेमाइन कैंपबेल (47) का विकेट लिया । वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 96 रन था जब सिर्फ 15 गेंद बाकी थी । दीप्ति शर्मा ने 24 रन देकर दो विकेट लिये ।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement