facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women’s World Cup: नाइजीरिया को हराकर इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में, ब्रिटिश मीडिया को याद आया फ्रांस का 1998 विश्व कप

Advertisement

England शनिवार को सिडनी में होने वाले क्वार्टर फाइनल में Colombia और Jamaica के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा

Last Updated- September 19, 2023 | 3:13 PM IST
England advances over Nigeria on penalty kicks despite James' red card at the Women's World Cup
PTI

लाल कार्ड दिखाकर मुकाबले से बाहर की गई स्टार खिलाड़ी लॉरेन जेम्स की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड ने सोमवार को यहां नाइजीरिया को पेनल्टी शूट आउट में हराकर महिला फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

यह प्री क्वार्टर मुकाबला नियमित और अतिरिक्त समय के बाद गोल रहित बराबर था जिससे नाइजीरिया के पास नौ प्रयास में महिला फुटबॉल विश्व कप में पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतने का मौका था। लेकिन यूरोपीय चैंपियन इंग्लैंड ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए पेनल्टी किक में 4-2 से जीत दर्ज की।

स्वीडन ने रविवार को पेनल्टी शूटआउट में गत चैंपियन अमेरिका को हराकर बाहर कर दिया था जिससे इंग्लैंड खिताब का प्रबल दावेदार बन गया है। इंग्लैंड को हालांकि नाइजीरिया के डिफेंस के खिलाफ मौके बनाने के लिए जूझना पड़ा।

इंग्लैंड की मुसीबत निर्धारित समय का खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले तब और बढ़ गई जब स्टार फारवर्ड लॉरेन को वीएआर (वीडियो सहायक रैफरी) समीक्षा के बाद लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।

डिफेंडर मिशेल एलोजी के खिलाफ फाउल के बाद रैफरी मेलिसा बोर्जास ने शुरुआत में लॉरेन को पीला कार्ड दिखाया था लेकिन बाद में उन्हें लाल कार्ड दिखाया गया क्योंकि रीप्ले में दिखा कि इंग्लैंड की खिलाड़ी ने दोबारा खड़ा होने पर डिफेंडर पर पैर रखकर हिंसक व्यवहार किया था।

ब्रिटिश मीडिया ने तुरंत इसकी तुलना फ्रांस में 1998 विश्व कप में अर्जेंटीना के डिएगो शिमोन को किक करने के लिए डेविड बेकहम के लाल कार्ड से की। लाल कार्ड का मतलब है कि लॉरेन कम से कम एक मैच नहीं खेल पाएंगी। इंग्लैंड शनिवार को सिडनी में होने वाले क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया और जमैका के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 5:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement