facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World boxing championships 2023: सचिन के अभियान की शानदार शुरुआत, मोल्दोवा के सर्गेई नोवाक को एकतरफा हराया

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 4:36 PM IST

भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच (54 किग्रा) ने सोमवार को यहां मोल्दोवा के सर्गेई नोवाक को आसानी से हराकर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (World boxing championships) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन पहली बार सीनियर विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। उन्होंने 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज करके ‘बेंथम वेट’ के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सचिन ने मुकाबला शुरू होते ही आक्रामक रवैया अपनाया और अपने प्रतिद्वंदी पर लगातार मुक्के बरसाए। इस 23 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने अपनी लंबाई का फायदा उठाया और आसानी से पहला राउंड अपने नाम किया।

दूसरे राउंड में भी सचिन ने नोवाक पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया और दनादन मुक्के जड़े। इस बीच उनका रक्षण भी मजबूत था तथा उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के आक्रमण से खुद को आसानी से बचाया।

पहले दो राउंड में जीत दर्ज करने के बावजूद सचिन ने तीसरे और अंतिम राउंड में भी किसी तरह की कोताही नहीं बरती। उनके अपर कट का मोल्दोवा के मुक्केबाज के पास कोई जवाब नहीं था। भारत के दो अन्य मुक्केबाज गोविंद साहनी (48 किग्रा) और नवीन (92 किग्रा) भी सोमवार को रिंग पर उतरेंगे।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement