facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिला क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत, वर्ल्ड कप जीत से बढ़ेगी मार्केट वैल्यू

Advertisement

महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए कुल पुरस्कार राशि 1.38 करोड़ डॉलर रही, जबकि दो साल पहले 2023 पुरुषों के वर्ल्ड कप के लिए यह 1 करोड़ डॉलर ही थी।

Last Updated- November 03, 2025 | 10:36 PM IST
ICC women world cup

भारत के लिए पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप ट्राफी जीतना केवल एक उपलब्धि नहीं है, यह उस जुनून का प्रतीक है जो आपको जिद के बल पर ऊंचाई पर ले जाता है। एक समय ऐसा था जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कोई स्पॉन्सर भी नहीं मिल रहा था। इन खिलाडि़यों की मैच फीस भी बहुत मामूली थी। अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर उन्हें 40 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल रही है। महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए कुल पुरस्कार राशि 1.38 करोड़ डॉलर रही, जबकि दो साल पहले 2023 पुरुषों के वर्ल्ड कप के लिए यह 1 करोड़ डॉलर ही थी।

वनडे विश्व कप में भारत का झंडा बुलंद करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लोकप्रियता आसमान पर पहुंच गई है। इससे न केवल महिला क्रिकेट के प्रशंसकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, बल्कि स्टार खिलाडि़यों की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ने की संभावना है।

पिछले साल तक डिजिटल उपस्थिति और लोकप्रियता के मामले में स्मृति मंधाना 1 करोड़ से अधिक बार इंटरनेट सर्च और 2.30 लाख सोशल कन्वर्सेशन के साथ भारतीय महिला क्रिकेटरों में सबसे आगे थीं। सोशल कन्वर्सेशन के मामले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर दूसरे नंबर पर थीं, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट को नई दिशा देने वाली मिताली राज, मंधाना के बाद इंटरनेट सर्च में सबसे आगे रहीं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2022 में पुरुष और महिला क्रिकेटरों के लिए समान मैच फीस की व्यवस्था शुरू की थी लेकिन दोनों वर्गों के वार्षिक अनुबंध में बड़ा अंतर बरकरार है। वार्षिक अनुबंध की सभी श्रेणियों (ए, बी और सी) में महिला क्रिकेटरों को पुरुष खिलाडि़यों को मिलने वाली राशि का दसवां हिस्सा ही होता है।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement