facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

World Olympic Boxing Qualifier: निशांत देव विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में

Advertisement

भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक के लिये चार कोटे हासिल किये हैं। दूसरा विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 23 मई से तीन जून तक बैंकाक में खेला जायेगा । 

Last Updated- March 08, 2024 | 2:03 PM IST
Nishant Dev
Nishant in blue jersey. (Credits: IBA)

विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता निशांत देव जॉर्जिया के मेदीयेव एस्केरखान को हराकर पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर में पुरूषों के 71 किलोवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए । निशांत ने 5 . 0 से जीत दर्ज की ।

तोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल खेलने वाले मेदीयेव के पास निशांत के मुक्कों का कोई जवाब नहीं था । इस बीच युवा विश्व चैम्पियन अंकुशिता बोरो (66 किलो) और राष्ट्रीय चैम्पियन संजीत (92 किलो) को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी ।

अंकुशिता को फ्रांस के सोंविको एमिली ने 3 . 2 से हराया । वहीं संजीत को कजाखस्तान के एबेक ओरलबे ने 5 . 0 से मात दी । टूर्नामेंट में 590 से अधिक मुक्केबाज भाग ले रहे हैं जिनसे पेरिस ओलंपिक के लिये 49 कोटा (28 पुरूष और 21 महिला) हासिल होने हैं ।

भारत ने अब तक पेरिस ओलंपिक के लिये चार कोटे हासिल किये हैं जो निकहत जरीन (50 किलो), प्रीति (54 किलो), परवीन हुडा (57 किलो) , लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) को मिले हैं । दूसरा विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 23 मई से तीन जून तक बैंकाक में खेला जायेगा ।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 2:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement